September 15, 2026

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार सुबह से कई ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि तेंदूखेड़ा राजमार्ग स्थित कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक संजय शर्मा के ऑफिस के साथ उनके करीबी बताए जा रहे शराब कारोबारी रामलाल झारिया के ठिकानों पर भी ईडी ने दबिश दी है।

घर और ऑफिस में दस्तावेजों की जांच

ईडी की टीम तेंदूखेड़ा राजमार्ग सहित संबंधित ठिकानों पर पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की। अधिकारी घर और कार्यालय में मौजूद कागजात खंगाल रहे हैं। कार्रवाई के दौरान स्थानीय स्तर पर हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि रामलाल झारिया को पूर्व विधायक संजय शर्मा का करीबी माना जाता है। तेंदूखेड़ा में भी ईडी अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की है।

टोल प्लाजा और शराब कारोबार से जुड़े मामले की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की कार्रवाई टोल प्लाजा पर सॉफ्टवेयर के जरिए राशि में कथित हेराफेरी और शराब कारोबार से जुड़े मामले से संबंधित बताई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर ईडी ने फिलहाल कार्रवाई के कारणों का विस्तृत खुलासा नहीं किया है।

ईडी अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी।

संजय शर्मा के ऑफिस और करीबी के ठिकाने पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

पूर्व विधायक संजय शर्मा के राजमार्ग स्थित कार्यालय और उनके करीबी बताए जा रहे शराब ठेकेदार रामलाल झारिया के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई से क्षेत्र में राजनीतिक और कारोबारी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

फिलहाल ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के पीछे के पूरे मामले और संभावित अनियमितताओं की तस्वीर साफ हो सकेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *