November 23, 2026

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में धनतेरस के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

घर से महज पांच फीट दूर गुजर रही थी हाईटेंशन लाइन

जानकारी के मुताबिक, घटना नेहरू चौक की है। यहां एक घर के बाहर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। बताया जा रहा है कि तार घर से महज पांच फीट की दूरी पर है। राकेश गुप्ता पहले करंट की चपेट में आए। उन्हें बचाने की कोशिश में उनकी पत्नी वर्षा और बेटा ईशान भी बिजली की चपेट में आ गए।

पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर रूप से झुलसी

हादसे में राकेश गुप्ता और उनके बेटे ईशान की मौत हो गई, जबकि वर्षा गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। घर के इतने करीब से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *