November 16, 2026

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बीजापुर से रायपुर-दुर्ग जा रही मनीष बस भैरमगढ़ के पास बांगापाल में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नेलसनार अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों के उपचार के लिए अस्पताल में तैयारी

घटना के बाद भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी घायलों के इलाज के लिए आवश्यक तैयारियां की गईं। अस्पताल के डॉक्टर एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रमेश तिग्गा ने बताया कि फिलहाल घायलों को नेलसनार अस्पताल ले जाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी उपचार की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। यहां किसी घायल के पहुंचने पर तत्काल इलाज शुरू किया जाएगा।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना नेलसनार थाना क्षेत्र की बताई गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *