November 19, 2026

धमतरी। समाज में कई ऐसे लोग हैं, जो बिना किसी प्रचार और पहचान की अपेक्षा के वर्षों तक अपनी जिम्मेदारी निभाते रहते हैं। धमतरी के मोहन महारोलिया भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं। पोस्टमार्टम के काम में लंबे समय से सेवाएं दे रहे मोहन को राज्योत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। उनकी संघर्ष और समर्पण की कहानी को लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से सामने रखा था।

18 साल की उम्र से शुरू किया काम

मोहन महारोलिया ने महज 18 साल की उम्र में पोस्टमार्टम का काम शुरू किया था। पिछले करीब 25 वर्षों से वे इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा 7 हजार से अधिक पोस्टमार्टम किए जाने की जानकारी दी गई है।

यह काम शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन मोहन लगातार जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देते रहे हैं। उनके इसी योगदान को पहचान दिलाने के लिए उनकी कहानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।

सम्मान मिलने पर भावुक हुए मोहन

राज्योत्सव के दौरान जिला प्रशासन से सम्मान मिलने पर मोहन महारोलिया भावुक और खुश नजर आए। उन्होंने लल्लूराम डॉट कॉम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे मीडिया संस्थान उन लोगों की आवाज बनते हैं, जिन्हें समाज में अक्सर पहचान नहीं मिल पाती।

मोहन के मुताबिक, उनकी कहानी सामने आने के बाद उनका नाम प्रदेशभर में पहुंचा है। अब उन्हें अलग-अलग जगहों से सम्मान और आमंत्रण मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत को पहचान मिलने से उन्हें लगता है कि उनका काम सफल हुआ है।

मोहन महारोलिया का सम्मान उन लोगों के योगदान को पहचान देने का अवसर है, जो बिना किसी अपेक्षा के लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *