नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नवा रायपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंच गए हैं। उनके पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के सदस्यों की मौजूदगी में समारोह की शुरुआत हुई।

समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 36 विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद हैं।