रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार, 3 नवंबर को शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। तेलीबांधा गुरुद्वारा के पास 700 एमएम व्यास की डीआईए राइजिंग पाइपलाइन में सुधार कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 80 एमएलडी पुराने फिल्टर प्लांट से भरने वाली पानी की टंकियों से होने वाली जलापूर्ति पर असर पड़ेगा।

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
पाइपलाइन सुधार कार्य के कारण राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा और शंकर नगर क्षेत्रों में शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा खमतराई और भनपुरी की पुरानी पानी टंकी से होने वाली जलापूर्ति भी आंशिक रूप से प्रभावित होने की संभावना है।
पहले से पानी रखने की अपील
मरम्मत कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों के रहवासियों को शाम के समय पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पानी का पर्याप्त इंतजाम कर लें।