भोपाल। मध्य प्रदेश में ग्रामीण परिवारों को उनकी आवासीय भूमि और मकानों का वैधानिक अधिकार देने के उद्देश्य से संचालित स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना के तहत अब तक 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूरी की जा चुकी हैं। योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति का वैधानिक दस्तावेज मिल रहा है। इसके आधार पर वे बैंक ऋण सहित अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ भी ले सकेंगे। इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

योजना के तहत ग्रामीण आबादी भूमि पर स्थित पात्र मकानों और भूखंडों का पंजीयन निशुल्क किया जा रहा है। प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए ‘सारा’ ऐप और ‘संपदा 2.0’ जैसी डिजिटल तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इनके जरिए संपत्ति अभिलेखों का संधारण, मौके पर सत्यापन और पंजीयन की प्रक्रिया को व्यवस्थित किया गया है। इससे ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने के साथ भूमि संबंधी विवादों में कमी लाने में भी मदद मिल रही है।
छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रियां
प्रदेश के सभी 55 जिलों में योजना के तहत पंजीयन का काम जारी है। छिंदवाड़ा जिले में सबसे अधिक 74 हजार 2 रजिस्ट्रियां पूरी हुई हैं। इसके बाद राजगढ़ में 64 हजार 880, उज्जैन में 62 हजार 244, सागर में 56 हजार 143, सिवनी में 55 हजार 910, छतरपुर में 55 हजार 381, जबलपुर में 54 हजार 573, बालाघाट में 53 हजार 228 और शिवपुरी में 51 हजार 855 रजिस्ट्रियां दर्ज की गई हैं।
इन जिलों में भी हजारों परिवारों को मिला अधिकार अभिलेख
नरसिंहपुर में 49 हजार 896, मंदसौर में 49 हजार 552, रायसेन में 45 हजार 333, धार में 45 हजार 311, विदिशा में 44 हजार 25, बैतूल में 42 हजार 743, नीमच में 41 हजार 839, सीहोर में 39 हजार 713, खंडवा में 38 हजार 418, खरगोन में 36 हजार 275, कटनी में 35 हजार 659, शाजापुर में 34 हजार 316, देवास में 33 हजार 1, नर्मदापुरम में 31 हजार 682 और इंदौर में 30 हजार 141 रजिस्ट्रियां पूरी की गई हैं।
मंडला में 29 हजार 504, दमोह में 28 हजार 181, सतना में 25 हजार 987, गुना में 25 हजार 588, बड़वानी में 24 हजार 881, भिंड में 24 हजार 340, रतलाम में 23 हजार 736, पन्ना में 21 हजार 178, बुरहानपुर में 21 हजार 150, मुरैना में 20 हजार 947, हरदा में 20 हजार 185, डिंडोरी में 19 हजार 920, ग्वालियर में 19 हजार 623, अशोकनगर में 19 हजार 290 और रीवा में 19 हजार 220 रजिस्ट्रियां दर्ज हुई हैं।
भोपाल में 10 हजार से अधिक पंजीयन
आगर-मालवा में 17 हजार 651, टीकमगढ़ में 16 हजार 960, दतिया में 15 हजार 242, श्योपुर में 14 हजार 381, भोपाल में 10 हजार 887 और निवाड़ी में 10 हजार 24 रजिस्ट्रियां पूरी की गई हैं।
अन्य जिलों में पांढुर्णा में 9 हजार 416, मैहर में 9 हजार 100, झाबुआ में 8 हजार 629, सीधी में 4 हजार 41, सिंगरौली में 2 हजार 588, आलीराजपुर में 2 हजार 253, शहडोल में 2 हजार 73, उमरिया में 1 हजार 983, अनूपपुर में 1 हजार 703 और मऊगंज में 1 हजार 265 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं।
राजस्व विभाग के अनुसार, शेष पात्र हितग्राहियों को भी निर्धारित समय-सीमा में अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।