November 18, 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रशासनिक स्तर पर कई अहम फैसले लेते हुए उच्च न्यायिक सेवा के 19 अधिकारियों की सेवा की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही हाईकोर्ट रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, बेमेतरा जिला न्यायालय में कोर्ट मैनेजर की नियुक्ति भी की गई है।

28 अक्टूबर 2026 से सेवा संपुष्ट

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 से उच्च न्यायिक सेवा के 19 अधिकारियों की सेवा संपुष्ट की गई है। इनमें वीरेंद्र, मुकेश कुमार तिवारी, अमित कुमार कोहली, जितेंद्र कुमार ठाकुर, जगदीश राम, मोनिका जायसवाल, अनिल कुमार बारा, संतोष कुमार महोबिया, पुष्पलता मार्कंडे, मोना चौहान, कृष्णा कुमार सूर्यवंशी, वंदना वर्मा, संजया रात्रे, संतोष ठाकुर, नरेंद्र कुमार, श्यामवती मरावी, सुषमा लाकड़ा, अनिल प्रभात मिंज और दीपक कुमार कोशले शामिल हैं।

प्रवीण सिन्हा और पवन झा बने उप रजिस्ट्रार

हाईकोर्ट प्रशासन ने रजिस्ट्री के विभिन्न पदों पर पदोन्नति के आदेश भी जारी किए हैं। इसके तहत प्रवीण कुमार सिन्हा और पवन कुमार झा को उप रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इसी तरह जयप्रकाश शुक्ला, विजय कुमार मिंज और अनिल कुमार गुप्ता को सहायक रजिस्ट्रार बनाया गया है। आदेश के मुताबिक, ये पदोन्नतियां कार्यवाहक क्षमता में दो वर्ष की अवधि के लिए की गई हैं।

बेमेतरा जिला न्यायालय में कोर्ट मैनेजर की नियुक्ति

हाईकोर्ट ने बेमेतरा जिला न्यायालय में कोर्ट मैनेजर की नियुक्ति का आदेश भी जारी किया है। इन प्रशासनिक आदेशों के जरिए न्यायिक सेवा और हाईकोर्ट रजिस्ट्री के विभिन्न पदों से जुड़े बदलाव किए गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *