शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। नर्मदापुरम आईजी मिथिलेश शुक्ला को सागर रेंज की कमान सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय ने उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया है।

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से सागर रेंज खाली चल रहा था। लेकिन समय बीतने के बाद आईजी मिथिलेश शुक्ला को वहां का प्रभार दे दिया गया। गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।