September 15, 2026

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया के लिए रील बनाना एक महिला को भारी पड़ गया। कोतवाली थाना परिसर के सामने ‘आज जेल होई कल बेल होई’ गाने पर डांस करते हुए महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की। इसके बाद महिला ने वीडियो जारी कर अपनी गलती के लिए माफी मांगी।

थाना परिसर में बनाया डांस वीडियो

मामला कोरबा के कोतवाली थाना परिसर का है। बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी निवासी उषा मिश्रा ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से 11 सितंबर की शाम एक वीडियो पोस्ट किया था।

वीडियो में महिला थाना परिसर में फिल्मी अंदाज में ‘आज जेल होई कल बेल होई’ गाने पर डांस करती नजर आ रही थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस का ध्यान इस पर गया।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ BNSS की धारा 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की।

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने भी मामले की पुष्टि की है।

महिला ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

पुलिस कार्रवाई के बाद महिला ने एक वीडियो जारी कर अपनी गलती के लिए माफी मांगी। महिला ने कहा कि उसने यह वीडियो केवल मनोरंजन के लिए बनाया था। हालांकि, थाना परिसर में इस तरह रील बनाए जाने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर सोशल मीडिया कंटेंट बनाते समय नियमों और मर्यादा का ध्यान रखने की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *