November 10, 2026

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत नगर निगम ने सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार सुबह निगम की टीम ने खाक चौक स्थित ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर के पास करीब 6 हजार वर्गफीट में किए गए निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। यहां बिना अनुमति होटल और उसके सामने दुकानें बनाई जा रही थीं।

दो पोकलेन और तीन जेसीबी मशीनों से कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान मौके पर दो पोकलेन मशीन और तीन जेसीबी तैनात की गईं। इसके साथ ही नगर निगम के अधिकारी और पुलिस बल भी मौजूद रहा। संबंधित निर्माण ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल पर किया गया था।

नोटिस के बाद भी नहीं हटाया गया निर्माण

नगर निगम के अधीक्षक यंत्री के मुताबिक, सिंहस्थ क्षेत्र में यह निर्माण बिना अनुमति किया जा रहा था। इस संबंध में पहले संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समय में न तो संतोषजनक जवाब दिया गया और न ही निर्माण हटाया गया। इसके बाद नगर निगम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है, ताकि आयोजन से पहले जरूरी व्यवस्थाओं के लिए क्षेत्र को व्यवस्थित किया जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *