June 9, 2026

प्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से वायरल हो रहे इस वीडियो में जंगल का असली ‘सुल्तान संघर्ष’ देखने को मिल रहा है। जहां आमतौर पर सन्नाटा और शांति पसरी रहती है, वहीं इस बार जंगल गूंज उठा दहाड़ों से। बताया जा रहा है कि एक टाइगर के इलाके में दूसरे टाइगर की एंट्री हो गई और फिर शुरू हो गई वर्चस्व की वो जंग, जिसे देखकर हर कोई सिहर उठा।

रोमांचक और खौफनाक मंजर

दोनों बाघ आमने-सामने,आंखों में आग और हर दहाड़ में अपने साम्राज्य को बचाने की जिद साफ नजर आ रही थी। इस रोमांचक और खौफनाक मंजर को वहां मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। जैसे ही वीडियो सामने आया, देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये भिड़ंत ताकत की नहीं, अस्तित्व की लड़ाई

जंगल के जानकारों के मुताबिक, टाइगर बेहद क्षेत्रीय स्वभाव के होते हैं और अपने इलाके में किसी दूसरे टाइगर की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं करते। ऐसे में ये भिड़ंत सिर्फ ताकत की नहीं, बल्कि अस्तित्व की लड़ाई भी होती है। कैमरे में कैद ये मंजर एक बार फिर याद दिलाता है, जंगल में वही राजा है, जो अपने वर्चस्व को बचा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *