भोपाल/रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भोपाल स्थित एम्स में अंतिम सांस ली, जहां उनका उपचार चल रहा था। मां के निधन के चलते केंद्रीय मंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया है।

ग्राम जैत में होगा अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार, काशी बाई का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित उनके पैतृक ग्राम जैत में किया जाएगा। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काशी बाई के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताते हुए इस दुख की घड़ी में उन्हें संबल मिलने की कामना की।