November 4, 2026

खंडवा/ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश: प्रसिद्ध तीर्थस्थल ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के गोमुख घाट पर स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दर्शन करने आए दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले।

स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए युवक

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी सौरभ और अमन ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आए थे। दोनों गोमुख घाट पर नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण वे खुद को संभाल नहीं सके।

गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर मौजूद गोताखोरों और स्थानीय प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने पर ओंकारेश्वर थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंधिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *