September 13, 2026

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को आज नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहे जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे भोपाल स्थित लोकभवन में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे के नाम की सिफारिश की थी। केंद्र सरकार की औपचारिक मंजूरी और नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद अब वे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाल रहे हैं।

पूर्व चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की लेंगे जगह

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा का स्थान लेंगे।

जस्टिस संजीव सचदेवा का कार्यकाल पूरा होने के बाद जस्टिस विवेक रूसिया को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। अब जस्टिस कोगजे के पदभार संभालने के साथ हाईकोर्ट को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल जाएगा।

कौन हैं जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे?

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे का जन्म 16 जुलाई 1969 को हुआ था। उन्होंने शुरुआती शिक्षा के बाद बीएससी (केमिस्ट्री) की पढ़ाई की और वर्ष 1990 में एलएलबी की डिग्री हासिल की।

वकालत से न्यायपालिका तक का सफर

जस्टिस कोगजे ने वर्ष 1993 में गुजरात में वकालत शुरू की। इसके बाद उन्होंने सरकारी पक्ष से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवाएं दीं।

वर्ष 2002 से 2007 तक वे एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर रहे। इसके अलावा उन्होंने सेंट्रल एक्साइज और कस्टम विभाग के स्टैंडिंग काउंसिल के रूप में भी काम किया।

2016 में बने गुजरात हाईकोर्ट के जज

न्यायिक क्षेत्र में उनके करियर की महत्वपूर्ण शुरुआत वर्ष 2016 में हुई, जब उन्हें गुजरात हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके बाद अब वे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जस्टिस कोगजे के मुख्य न्यायाधीश पद संभालने के साथ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायिक नेतृत्व को स्थायित्व मिलेगा और वे जबलपुर स्थित प्रधान पीठ से हाईकोर्ट के प्रशासनिक एवं न्यायिक कार्यों का नेतृत्व करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *