November 11, 2026

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बच्ची ने दर्द होने पर परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया, जिसके बाद परिवार उसे लेकर कोतवाली थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दर्द होने पर बच्ची ने परिजनों को बताई घटना

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां के मुताबिक, रविवार सुबह बच्ची ने दर्द होने की शिकायत की। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार के लोग बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।

परिजनों के अनुसार, आरोपी उनका दूर का रिश्तेदार है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के कई सदस्य भी थाने पहुंचे।

मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी गिरफ्तार

बैढ़न थाना प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *