रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (DA) की सौगात मिलने का इंतजार है। इस बीच छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर राज्योत्सव और दीपावली से पहले महंगाई भत्ते की घोषणा करने की मांग की है।

संघ ने प्रदेश के करीब 4 लाख शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हितों का हवाला देते हुए 1 जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ता तत्काल स्वीकृत करने का आग्रह किया है। साथ ही नियमानुसार बकाया राशि का एरियर्स सहित भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी की है।
त्योहारों से पहले घोषणा नहीं होने पर कर्मचारियों में निराशा
मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि राज्योत्सव और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व नजदीक होने के बावजूद महंगाई भत्ते की घोषणा नहीं होने से शासकीय सेवकों में निराशा और असंतोष की स्थिति बन रही है।
संघ का कहना है कि 1 जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ते को जल्द मंजूरी देकर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बकाया राशि सहित भुगतान किया जाना चाहिए।
करीब 4 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत की उम्मीद
संघ का मानना है कि समय पर महंगाई भत्ते का निर्णय होने से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को त्योहारों के दौरान आर्थिक राहत मिलेगी। इससे शासन के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत होगा।
मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्योत्सव और दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों की मांग पर संवेदनशीलता से विचार करेंगे और जल्द सकारात्मक निर्णय लेंगे।