November 25, 2026

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कोसला और खरौद के साथ जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के नवागढ़ में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

तीन घंटे की देरी से पहुंचे भूपेश बघेल

नवागढ़ में शहीद राजेंद्र कश्यप की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए भूपेश बघेल करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचे। उनके स्वागत के लिए राछाभांठा में कांग्रेस के दो गुट इंतजार करते रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वागत कार्यक्रम के बाद वापस लौट गए, जबकि विधायक ब्यास कश्यप ने अगुवाई करते हुए भूपेश बघेल को प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम तक पहुंचाया।

इस दौरान विधायक ब्यास कश्यप ने दो साल बाद प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प जताया। उन्होंने नवागढ़ में स्थायी एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग भी रखी। इस पर भूपेश बघेल ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर नवागढ़ को अनुविभागीय कार्यालय की सौगात दी जाएगी।

बीजेपी सरकार को बताया किसान और युवा विरोधी

कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार के करीब तीन साल के कार्यकाल पर निशाना साधा। उन्होंने राज्य सरकार को किसान, युवा और छत्तीसगढ़िया विरोधी बताते हुए विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए।

उन्होंने SIR प्रक्रिया के जरिए लोकतंत्र का गला घोंटने और जनता के वोट देने के अधिकार को छीनने का आरोप लगाया। बघेल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को दबाते हुए मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *