November 23, 2026

धार/धरमपुरी। धरमपुरी थाना क्षेत्र में तारापुर के पास गिट्टी खदान के नजदीक एक मारुति ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक ने खोया नियंत्रण, सड़क से नीचे पलटी कार

जानकारी के अनुसार, मारुति ईको कार धरमपुरी से मांडू की ओर जा रही थी। तारापुर के पास गिट्टी खदान के नजदीक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।

तीन मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विक्की पिता दिनेश, भुरेसिह पिता बाबू और गौतम पिता सुखराम के रूप में हुई है। तीनों मांडव के निवासी बताए गए हैं। दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। धरमपुरी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए धामनोद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *