September 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक आशीष अग्रवाल अपने गृह नगर ग्वालियर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ग्वालियर रेलवे स्टेशन से लेकर महाराज बाड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

आशीष अग्रवाल के स्वागत में JCB से फूलों की बारिश भी की गई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार

भाजपा की हाल ही में घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ग्वालियर निवासी और मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। नए दायित्व के बाद यह उनका पहली बार ग्वालियर आगमन था।

मीडिया से बातचीत में आशीष अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक छोटे से कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का भी आभार जताया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी मजबूती से निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। साथ ही उन्होंने प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *