November 11, 2026

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और एक कमरे में रखकर उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस का दबाव बढ़ने पर वह पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को उमरिया जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला बदेरा थाना क्षेत्र का है।

29 सितंबर को लापता हुई थी नाबालिग

पुलिस के मुताबिक, बीते 29 सितंबर को नाबालिग लड़की रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तलाश के बाद पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर लिया।

रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान हुई थी पहचान

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान उसकी पहचान करण सिंह चौहान (20), पिता नृपेंद्र सिंह, निवासी रोहनिया, जिला उमरिया से हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान करण ने उसे बहला-फुसलाकर अपने करीब किया और घर से भगा ले गया। इसके बाद उसे एक कमरे में रखकर कई बार दैहिक शोषण किया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं और आरोपी की तलाश शुरू की। बताया गया कि पुलिस का दबाव बढ़ने पर आरोपी नाबालिग को छोड़कर फरार हो गया था। रविवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे उमरिया से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *