November 7, 2026

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भाजपा के एक स्थानीय नेता का डांसर के साथ कथित अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में व्यक्ति डांसर के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते और पैसे उड़ाते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वायरल वीडियो को लेकर जिस व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है, उनकी पहचान जगेश्वर यादव के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जगेश्वर यादव महादेवदांड भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वे घोघर गांव के उपसरपंच भी हैं।

वीडियो की जगह और समय की पुष्टि नहीं

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था। वीडियो की प्रामाणिकता और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *