November 19, 2026

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच राउंड टेबल चर्चा प्रस्तावित है।

स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य की संभावनाओं पर जोर

इस वैश्विक मंच पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विजन को प्रस्तुत करेंगे। उनका जोर राज्य को पारंपरिक ऊर्जा उत्पादन के साथ स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाने पर रहेगा।

मुख्यमंत्री राज्य के प्राकृतिक संसाधनों, ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं, ग्रीन एनर्जी के विस्तार और भविष्य की निवेश योजनाओं की जानकारी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को देंगे।

सौर ऊर्जा और निजी निवेश को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री के विजन में छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ निवेश के आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित करना शामिल है। इसके लिए सौर ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को प्रोत्साहन, आधुनिक ऊर्जा अधोसंरचना का विकास और निजी निवेश की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

समिट के दौरान मुख्यमंत्री निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद कर राज्य में ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं और निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी भी साझा करेंगे। सरकार का उद्देश्य ऊर्जा क्षेत्र में नए निवेश के साथ रोजगार और औद्योगिक विकास के अवसर बढ़ाना है।

130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

2 से 5 नवंबर तक आयोजित इस वैश्विक समिट में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। छत्तीसगढ़ के लिए यह मंच राज्य की ऊर्जा क्षमता और निवेश की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *