November 29, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश में साइबर हमले के खतरे को देखते हुए कई सरकारी विभागों की वेबसाइटें एहतियातन बंद कर दी गई हैं। पिछले एक हफ्ते से 30 से अधिक वेबसाइटें बंद होने के कारण विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है। फिलहाल संबंधित कार्य ऑफलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं।

पुराने PHP वर्जन से सुरक्षा जोखिम

जानकारी के मुताबिक, राज्य की साइबर सुरक्षा एजेंसी एमपीसर्ट (MPCERT) ने एडवाइजरी जारी कर कई विभागीय वेबसाइटों में इस्तेमाल हो रहे पुराने PHP वर्जन और फ्रेमवर्क में सुरक्षा संबंधी कमियों की ओर ध्यान दिलाया था। इन कमजोरियों के कारण साइबर हमले का जोखिम बताया गया। इसके बाद संभावित खतरे से बचने के लिए वेबसाइटें बंद करने का निर्णय लिया गया।

कई विभागों के पोर्टल प्रभावित

बंद वेबसाइटों में प्रमुख रूप से गवर्नमेंट प्रेस, जेल, राजस्व, ऊर्जा, उद्योग और सहकारिता विभाग के पोर्टल शामिल बताए गए हैं। इनके अलावा भी कई विभागों की ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

वेबसाइटें दोबारा शुरू होने में लग सकते हैं 4-5 दिन

संबंधित विभागों के तकनीकी विशेषज्ञ और एमपीसर्ट की टीम वेबसाइटों के सॉफ्टवेयर, डेटाबेस और सर्वर को अपग्रेड करने में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में अभी चार से पांच दिन और लग सकते हैं। इस दौरान वेबसाइटों के सामान्य रूप से शुरू होने की संभावना नहीं है।

ऑनलाइन सेवाएं बंद रहने से आम नागरिकों और संबंधित हितग्राहियों को इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल शासकीय कार्य ऑफलाइन माध्यम से निपटाए जा रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *