September 14, 2026

[शहर]। कोतवाली थाना क्षेत्र के काछी मोहल्ले में एक ही परिवार की दो मासूम बेटियों और उनकी मां की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है। 28 वर्षीय वर्षा दांगी, उनकी 12 वर्षीय बेटी शानवी और 9 वर्षीय बेटी सेजल की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, परिवार को फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि तीनों की तबीयत किन परिस्थितियों में बिगड़ी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

अस्पताल पहुंचने के बाद एक-एक कर मौत

परिवार के सदस्य निलेश दांगी के अनुसार, सोमवार शाम घर पहुंचने पर उन्होंने वर्षा को उल्टी करते देखा। पास में उनकी छोटी बेटी सेजल अचेत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद सेजल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुछ देर बाद रितेश दांगी अपनी दूसरी बेटी शानवी और पत्नी वर्षा को लेकर अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान पहले शानवी और फिर देर रात वर्षा ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका सामने आई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही घटनास्थल और परिस्थितियों की जांच के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से काछी मोहल्ले में शोक का माहौल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *