November 7, 2026

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के कुसुमकसा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

कलेक्ट्रेट से VC में शामिल होकर लौट रहे थे शिक्षक

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान लितेश कुमार खरे के रूप में हुई है। वे बैसबोड़ गांव स्थित हाई स्कूल में वाणिज्य विषय के शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे कलेक्ट्रेट में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान कुसुमकसा गांव के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि लितेश कुमार खरे की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *