November 12, 2026

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दर्दनाक घटनाओं में दो बहनों समेत छह लोगों की मौत हो गई। बैराड़ थाना क्षेत्र के गूंगरगांव में छोटी बहन अंजली रावत ने अपने छह वर्षीय बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। वहीं, कोलारस थाना क्षेत्र के खोंकर गांव में बड़ी बहन सीता रावत ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। दोनों घटनाओं के बाद परिवारों में मातम पसरा है।

पति की मौत के बाद तनाव में थी अंजली

जानकारी के अनुसार, अंजली रावत आठ माह की गर्भवती थी। करीब डेढ़ महीने पहले उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से वह मानसिक तनाव में बताई जा रही थी।

बुधवार को अंजली ने अपने छह वर्षीय बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। दोनों की मौत हो गई। अंजली के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई।

छोटी बहन की मौत की खबर के बाद दूसरी घटना

बताया जा रहा है कि अंजली की मौत की खबर मिलने के बाद उसकी बड़ी बहन सीता रावत ने कोलारस थाना क्षेत्र के खोंकर गांव में अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में सीता और उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस कर रही दोनों घटनाओं की जांच

दोनों घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई हैं। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटनाओं के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से जानकारी जुटाकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *