November 25, 2026

कोनी थाना क्षेत्र के देवनगर श्मशान घाट की घटना; घायल युवक सिम्स अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र और संदिग्ध गतिविधियों के शक में एक अघोरी की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना कोनी थाना क्षेत्र के देवनगर स्थित श्मशान घाट की है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

गतिविधियों पर संदेह होने के बाद की मारपीट

जानकारी के मुताबिक, युवक श्मशान घाट में मौजूद था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। तंत्र-मंत्र करने के शक में लोगों ने उसे घेर लिया और फिर उसके साथ मारपीट की। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

तीन लोगों के नाम सामने आए

मामले में उमेश सिंह ठाकुर, राजा यादव और नितेश यादव की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की है। घायल युवक का सिम्स अस्पताल में उपचार जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *