November 25, 2026

जगदलपुर। शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम ने नई पहल की है। अब सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, ऐसे लोगों की जानकारी निगम को देने वाले नागरिकों को भी 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

MIC की बैठक में लिया गया फैसला

नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल (MIC) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके तहत सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ आर्थिक दंड की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, नियम तोड़ने वालों की जानकारी देने वाले लोगों को प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है।

स्वच्छता के लिए नागरिकों की भागीदारी जरूरी : महापौर

महापौर संजय पांडे ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए केवल नगर निगम के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने इस पहल को स्वच्छता अभियान में लोगों की सहभागिता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम बताया।

नगर निगम की इस योजना का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना और शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *