November 16, 2026

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए गए डंप को बरामद किया है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में जिला बल, BSF और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की संयुक्त टीम ने हथियार, संचार उपकरण और विस्फोटक सामग्री बरामद की। सुरक्षा के मद्देनजर IED और अन्य विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

राहान मेहड़ा और माचपल्ली के बीच मिला डंप

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने राहान मेहड़ा और माचपल्ली के बीच जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में डंप छिपाकर रखा था। संयुक्त टीम ने इलाके में कार्रवाई कर इस सामग्री को बरामद किया।

दो भरमार बंदूक और 24 BGL सेल मिले

कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों को मौके से 2 भरमार बंदूक, 24 BGL सेल, वायरलेस सेट, GPS, नक्सल साहित्य और करीब 2 किलो वजनी IED पैकेट सहित अन्य विस्फोटक सामग्री मिली।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बम डिस्पोजल टीम ने IED और अन्य विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *