November 5, 2026

उज्जैन। मध्यप्रदेश के धार्मिक शहर उज्जैन में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। शहर के वार्ड क्रमांक-6 स्थित मोहन नगर ए-सेक्टर में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को गंदा कर उसके साथ अशोभनीय हरकत की। घटना के बाद स्थानीय रहवासियों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है।

छह महीने पहले भी प्रतिमा पर फेंका गया था कीचड़

पार्षद शिवेंद्र तिवारी के मुताबिक, प्रतिमा के साथ इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। करीब छह महीने पहले भी अज्ञात लोगों ने प्रतिमा पर कीचड़ फेंका था। उस समय स्थानीय स्तर पर विरोध जताते हुए प्रशासन से प्रतिमा स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई थी।

पार्षद का आरोप है कि उस वक्त नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए। उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के कारण दोबारा ऐसी घटना हुई है।

दोषियों की पहचान और सख्त कार्रवाई की मांग

फिलहाल प्रतिमा को गंदा करने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है।

पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने नगर निगम कमिश्नर और जिला प्रशासन के अधिकारियों से आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *