September 14, 2026

गुना। चांचौड़ा क्षेत्र के मनोहरथाना रोड स्थित होटल ‘राज पैलेस’ में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने होटल के तीन कमरों में दबिश देकर तीन युवकों और तीन युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। पकड़े गए युवकों में ब्यावरा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी भी शामिल बताए गए हैं।

बिना आईडी के दिए गए थे कमरे

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए अन्य युवकों की पहचान उमाकांत पुरी (गुना) और इंद्र सिंह मेहर (बीनागंज) के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान होटल मैनेजर हर्षवर्धन राजपूत को भी हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि होटल मैनेजर ने कथित तौर पर बिना पहचान पत्र लिए ही कमरों को किराए पर दिया था। वहीं होटल संचालक गजराज सिंह मीना कार्रवाई के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई

एएसपी प्रशांत सिंह सुमन के अनुसार, युवतियों के परिजनों ने मामले में किसी तरह की औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से इनकार किया। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ शांति भंग से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।

फिलहाल पुलिस होटल संचालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *