September 15, 2026

उज्जैन। बाबा महाकाल की चतुर्थ सवारी के दौरान इस बार पर्यावरण संरक्षण को विशेष संदेश दिया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से श्रद्धालुओं के बीच विभिन्न प्रजातियों के 11 हजार पौधों का वितरण किया गया।

रामघाट पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक और जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट ने श्रद्धालुओं को पौधे वितरित किए।

सवारी मार्ग पर भी बांटे गए पौधे

रामघाट के बाद बाबा महाकाल की सवारी के पूरे मार्ग पर भी श्रद्धालुओं को पौधों का वितरण किया गया। इस पहल के जरिए लोगों को प्रकृति संरक्षण और अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया।

श्रद्धालुओं ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का संकल्प लिया। साथ ही सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत चलाए जा रहे हरित अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की बात कही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *