November 25, 2026

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित कचहरीपारा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही 17 वर्षीय छात्रा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

कक्षा 12वीं की छात्रा थी मृतका

मृतका की पहचान सूरजमुखी लकड़ा के रूप में हुई है। वह ग्राम मोदीपारा की रहने वाली थी और बैकुंठपुर के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं में पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के सिलसिले में वह कचहरीपारा में किराए के मकान में रह रही थी।

दरवाजा अंदर से था बंद, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *