September 15, 2026

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर पीड़िता को उसे वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करते हुए दोबारा अपराध किया।

पुलिस के मुताबिक, पहली घटना दिसंबर 2025 में हुई थी। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को लगातार परेशान करते रहे। आरोप है कि 10 अगस्त को इसी धमकी के आधार पर नाबालिग के साथ दोबारा दुष्कर्म किया गया।

लगातार मिल रही धमकियों से परेशान पीड़िता ने आखिरकार अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे शहपुरा थाने लेकर पहुंचे, जहां शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में निखिल सिंह राजपूत, संदीप चौहान, प्रशांत पटेल, सौरभ सिंह और एक नाबालिग शामिल है।

पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मामले में अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *