May 16, 2026

बेमेतरा. एक किसान मां ने दिन-रात मेहनत कर गेहूं की फसल तैयार की थी. इसी फसल को बेचकर वह अगले महीने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करने का सपना देख रही थी. लेकिन पिछली रात अचानक लगी आग ने सब कुछ राख कर दिया. 6 एकड़ में फैली पूरी फसल जलकर बर्बाद हो गई. परिवार की पूरी आय खेती पर ही निर्भर है. इस आर्थिक संकट के बीच किसान मां कैसे यह जिम्मेदारी निभाएगी? क्या बेटी की शादी अब भी हो पाएगी.

बेमेतरा जिले के गांगपुर में गुरुवार को गेहूं के खेतों में अचानक भीषण आग लग गई. पूरी फसल देखते ही देखते आग की चपेट में आ गई. करीब 6 एकड़ में फैली फसल जलकर खाक हो गई. आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस आगजनी की घटना में तीन किसान प्रभावित हुए हैं… जिनमें सबसे अधिक नुकसान पुनिया बाई ध्रुव को हुआ है, जिनकी करीब 3 एकड़ में लहलहाती फसल पूरी तरह नष्ट हो गई.

बेटी की शादी पर संकट

पीड़ित पुनिया बाई ने बताया कि वे एक गरीब किसान परिवार से हैं. वह इसी खेती से उनका जीवन-यापन चलता है. अप्रैल में उनकी बेटी की शादी होनी है. 4 महीने के पैसा लगाकर उन्होंने 6 एकड़ में गेंहू लगाया था. लेकिन फसल जलने से अब उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. वहीं किसाने के बेटे कोमल ध्रुव ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि बुझाने का मौका तक नहीं मिला. ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी. फायर ब्रिगेड की टीम भी काफी देर बाद मौके पर पहुंची, लेकिन काफी देर हो चुकी थी.

मुश्किल समय में प्रशासन से राहत की आस

पीड़ित किसान परिवार ने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि इस मुश्किल घड़ी में उन्हें राहत मिल सके. फिलहाल प्रशासन से कोई भी किसानों से मुलाकात करने नहीं आया है.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *