July 15, 2026

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी शामिल

दतिया विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने अधिकृत स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

भाजपा ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी है। बुंदेलखंड और विशेष रूप से दतिया क्षेत्र में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ को देखते हुए इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी का मानना है कि वरिष्ठ नेताओं की जनसभाओं, रैलियों और जनसंपर्क अभियानों से दतिया उपचुनाव में संगठन को मजबूती मिलेगी।

उधर, उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। दोनों प्रमुख दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। फिलहाल नामांकन प्रक्रिया जारी है और 16 जुलाई नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *