November 23, 2026

पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व के मडियादो वन परिक्षेत्र के बफर जोन में आने वाले कारीबरा गांव में भालू ने मवेशी चरा रहे बबलू आदिवासी पर हमला कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वनकर्मियों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादो पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।

वनकर्मी घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे

हमले की सूचना मिलने पर मडियादो बफर जोन के बीटगार्ड रामगोपाल अहिरवार सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बबलू आदिवासी को वन विभाग के शासकीय वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादो पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत खतरे से बाहर

अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया। दी गई जानकारी के मुताबिक, उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वन विभाग की त्वरित मदद की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *