November 25, 2026

रायपुर। ‘ज्ञानु और जानू’ वीडियो मामले में ‘जोगी निवास’ पर पुलिस के नोटिस चस्पा किए जाने के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि वे भगोड़ा नहीं हैं, बल्कि इन दिनों गुजरात में गुजरात पुलिस की सुरक्षा में हैं।

अमित जोगी ने पोस्ट में कहा कि भगोड़ा कानून से भागता है, जबकि वे गुजरात पुलिस की सुरक्षा में हैं। उन्होंने ‘ज्ञानु और जानू’ वीडियो का अर्थ बताते हुए कहा कि उनका संदेश साधारण था—आज चुनाव से लेकर मतदाता तक, सब पर दो लोगों का एकाधिकार है।

‘राजनीतिक व्यंग्य को BNS की धारा 196 बनाना लोकतंत्र पर प्रहार’

जोगी ने कहा कि राजनीतिक व्यंग्य को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 के तहत लाना लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार है। उन्होंने लिखा कि अरिस्टोफेनेस से लेकर विदूषक तक, व्यंग्य लोकतंत्र का पहरेदार रहा है।

उन्होंने कहा कि मुद्दा उनसे बड़ा है और वह “धांधली-युक्त चुनाव प्रणाली” तथा असहमति के अधिकार का है।

‘असहमति, अवज्ञा’ का संदेश

अमित जोगी ने अपने संदेश के अंत में जेन-जी साथियों को संबोधित करते हुए लिखा, “One word: Discord (असहमति, अवज्ञा)। Get it? Where there’s a will, there’s a way.”

उन्होंने इसके साथ “मंदिर छत में कौआ बैठे… जागो रे बघुआ!” भी लिखा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *