July 15, 2026

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। अदालत मेघालय सरकार की उस याचिका पर विचार करेगी, जिसमें हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत को चुनौती दी गई है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट यह भी देखेगा कि सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के समय कानूनी प्रक्रिया का सही ढंग से पालन किया गया था या नहीं। पिछली सुनवाई में अदालत ने मेघालय सरकार को गिरफ्तारी के समय आरोपी को दिए गए ‘ग्राउंड्स ऑफ अरेस्ट’ की प्रति पेश करने के निर्देश दिए थे।

मेघालय सरकार का कहना है कि गिरफ्तारी से जुड़े दस्तावेज में केवल टाइपिंग संबंधी त्रुटि हुई थी। सरकार के अनुसार, हत्या से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) का उल्लेख किया जाना था, लेकिन गलती से धारा 403(1) दर्ज हो गई। राज्य सरकार का तर्क है कि इस तकनीकी त्रुटि को जमानत का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया था। अब अदालत मेघालय सरकार के तर्कों और गिरफ्तारी प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की समीक्षा कर आगे का निर्णय लेगी।

गौरतलब है कि यह मामला इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में सोनम रघुवंशी मुख्य आरोपियों में शामिल हैं और मामले की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *