November 23, 2026

बीजापुर। जिले में वन्यजीवों के शिकार और अवैध तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पैंगोलिन के 9.260 किलोग्राम शल्क और तेंदुए की एक खाल बरामद की है। मामले में कुल छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

दो गांवों में वन विभाग की दबिश

मिली जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई ग्राम रेड्डी, तहसील गंगालूर में की गई। यहां से वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन के शल्क बरामद किए और चार आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर टीम ने दूसरी कार्रवाई बासागुड़ा क्षेत्र के ग्राम मल्लेपल्ली में की। यहां से तेंदुए की एक खाल बरामद की गई और दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

पैंगोलिन और तेंदुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I में शामिल अति संरक्षित वन्यजीव हैं। इनके शिकार और अंगों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *