November 25, 2026

भोपाल। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रानी कमलापति स्टेशन से रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन नवंबर में एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा। प्रत्येक ट्रेन में 18 कोच होंगे। इससे भोपाल के अलावा विदिशा, बीना, नर्मदापुरम और इटारसी सहित रास्ते के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

रीवा के लिए 5 नवंबर को चलेगी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 02185 रानी कमलापति-रीवा स्पेशल 5 नवंबर को रात 10:15 बजे रवाना होगी और 6 नवंबर को सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02186 रीवा-रानी कमलापति स्पेशल 6 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे चलेगी और रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना स्टेशनों पर रहेगा।

गोरखपुर स्पेशल 7 नवंबर को होगी रवाना

ट्रेन नंबर 01663 रानी कमलापति-गोरखपुर स्पेशल 7 नवंबर को शाम 6:45 बजे रवाना होगी। यह 8 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 01664 गोरखपुर-रानी कमलापति स्पेशल 9 नवंबर को सुबह 7:50 बजे चलेगी और 10 नवंबर को रात 1:15 बजे भोपाल पहुंचेगी। रास्ते में विदिशा, बीना, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ और गोंडा सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा।

दानापुर के लिए 11 नवंबर को रवाना होगी ट्रेन

ट्रेन नंबर 01661 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 11 नवंबर को दोपहर 2:25 बजे रवाना होगी और 12 नवंबर को सुबह 9:15 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 01662 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 11:20 बजे चलेगी और 13 नवंबर को सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। इसका ठहराव नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और बक्सर सहित कई स्टेशनों पर रहेगा।

तीनों ट्रेनों में होंगे 18 कोच

रेलवे के अनुसार, प्रत्येक स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआर/डी, 4 सामान्य, 10 स्लीपर, एक थर्ड एसी और एक सेकंड एसी कोच शामिल होगा। इससे त्योहार के दौरान अलग-अलग श्रेणियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *