भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने करीब 4,600 करोड़ रुपये के कथित अवैध विदेशी क्रिप्टो लेनदेन मामले में मध्य प्रदेश और बेंगलुरु में छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने मध्य प्रदेश में एक और बेंगलुरु में दो ठिकानों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई आरपीएफएस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर शुरू की गई जांच के तहत की गई है।

फर्जी कंपनियों के जरिए विदेश भेजी रकम का आरोप
जांच में सामने आया है कि विदेश में पंजीकृत कंपनियों का संचालन भारत से किया जा रहा था। आरोप है कि फर्जी कंपनियों, विदेशी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल करेंसी के माध्यम से रकम को विदेश ट्रांसफर किया गया।
मेट्रेस और सेवर मनी प्लेटफॉर्म जांच के दायरे में
बताया जा रहा है कि संबंधित कंपनी मेट्रेस और सेवर मनी नाम के प्लेटफॉर्म संचालित कर रही थी। इन प्लेटफॉर्म के जरिए सीमापार ट्रेडिंग और वित्तीय लेनदेन किए जाने का आरोप है।
USDT और USDC के जरिए ट्रांजेक्शन की जांच
मामले में USDT और USDC जैसे स्टेबलकॉइन के इस्तेमाल की बात सामने आई है। जांच एजेंसी को सिंगापुर और दुबई के बीच हुए लेनदेन से जुड़े सबूत मिलने की जानकारी है। ED इन लेनदेन के स्रोत, उनके नेटवर्क और विदेश में रकम ट्रांसफर करने के तरीकों की जांच कर रही है।