September 14, 2026

बेंगलुरु दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बिजली बिल समाधान योजना और सत्य साईं ट्रस्ट को लेकर दी जानकारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बेंगलुरु दौरे से लौटने के बाद अपने प्रवास और प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वे सत्य साईं ट्रस्ट के सद्गुरु मधुसूदन साईं के 47वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने बेंगलुरु गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य साईं ट्रस्ट छत्तीसगढ़ में भी एक बड़ा अस्पताल संचालित कर रहा है, जहां 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों के हृदय रोग का निःशुल्क उपचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से भविष्य में प्रदेश में और अस्पताल स्थापित करने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के बारे में कहा कि प्रदेश में लंबे समय से बिजली बिल बकाया रहने की शिकायतें मिल रही थीं। कोरोना काल के दौरान भी कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल लंबित हो गए थे। ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है।

उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल अधिक हो गया है, उन्हें संबंधित बिजली कार्यालय में पंजीयन कराना होगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, अब तक 42 हजार से अधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले चुके हैं और आने वाले समय में यह संख्या बढ़ने की संभावना है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि योजना के तहत उपभोक्ताओं को राहत देते हुए ₹700 करोड़ से अधिक का बिजली सरचार्ज माफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों को बढ़े हुए बिजली बिल के बोझ से राहत देना और लंबित बिजली बिलों के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *