रायपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भाजपा 10 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाएगी। अभियान के तहत प्रदेशभर में करीब 3,000 स्थानों पर तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी, जिसमें मंत्री, विधायक, सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

अभियान के संचालन के लिए प्रदेश स्तर पर समिति का गठन किया गया है, जिसके संयोजक यशवंत जैन बनाए गए हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर यह अभियान देशभर के राज्यों में भी चलाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जिला स्तर तक टीमें बनाई जा रही हैं। सभी जिलों को 31 जुलाई तक बैठकें पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
भाजपा का विशेष फोकस प्रदेश के 476 मंडलों पर रहेगा। प्रत्येक मंडल में प्रमुख तिरंगा यात्रा के साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में होने वाली तिरंगा यात्राओं में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे।