
गाडरवारा में आयोजित अभिनव नाटक कार्यशाला में पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा ने युवा कलाकारों के साथ अपने अनुभव साझा किए। इसी दौरान उन्होंने अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के हालिया बयान पर बिना उनका नाम लिए प्रतिक्रिया दी।
आशुतोष राणा ने कहा कि हमारे पास “टीका भी है और टिप्पणी भी”। उन्होंने समझाया कि टीका एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक परंपरा है—जैसे गीता और रामायण पर अनेक टीकाएं लिखी गई हैं। वहीं रामायण, महाभारत और गीता जैसे ग्रंथों पर लोग अपनी टिप्पणियां भी करते हैं।
उन्होंने कहा कि टीका और टिप्पणी दोनों अपने आप में अद्भुत चीजें हैं, लेकिन उन्हें किस भाव और किस तरीके से प्रस्तुत किया जाता है, यह व्यक्ति पर निर्भर करता है।
आशुतोष राणा इससे पहले भी कंगना के बयानों पर सार्वजनिक रूप से भाषा और शब्दों के इस्तेमाल को लेकर सावधानी बरतने की बात कह चुके हैं।