May 16, 2026

राजधानी रायपुर में बम बनाने से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार किया है। खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को रावाभाठा क्षेत्र में एक संदिग्ध बैग मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई।

बम निरोधक दस्ते की प्रारंभिक जांच में बैग से लो-इंटेंसिटी विस्फोटक सामग्री और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध उपकरण बरामद होने की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच तेज कर दी।

तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी का उद्देश्य क्या था और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

घटना के बाद रावाभाठा और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया था। एहतियात के तौर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी तेज कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *