September 13, 2026

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सिविल लाइन स्थित निवास पर शुक्रवार को तीजा-पोरा तिहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कांग्रेस की महिला विधायक, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और महिला जनप्रतिनिधियां भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में तीजा-पोरा तिहार मनाया। कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने लोकगीतों पर जमकर डांस किया और रईचुली झूले का आनंद लिया।

ममता चंद्राकर के गीतों पर झूमीं महिलाएं

कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका ममता चंद्राकर ने भी अपनी प्रस्तुति दी। उनके छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर महिलाएं जमकर थिरकती नजर आईं।

पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीजा-पोरा तिहार की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक पर्व को मिल-जुलकर मनाया।

भूपेश बघेल ने दी तीजा-पोरा और गणेश चतुर्थी की बधाई

आयोजन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कार्यक्रम में विधायक, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बहनें मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि तीजा-पोरा का तिहार हमारे लिए बेहद खास है और सभी मिलकर इसे उत्साह के साथ मना रहे हैं।

भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को तीजा-पोरा और आगामी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं में इन त्योहारों का विशेष महत्व है।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत, झूले और महिलाओं की सहभागिता ने पूरे आयोजन को छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के रंग में रंग दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *