नेशनल हाईवे-30 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बस में सवार एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद जेसीबी की मदद से बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर से कोंटा जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस बालेंगा कोसा सेंटर के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कवर्धा निवासी और दोरनापाल में पदस्थ शिक्षिका पद्मनी चंद्रवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए।
घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।