November 6, 2026

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय दिल्ली स्थित नितिन नबीन के आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार भेंट हुई।

संगठन और प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नितिन नबीन के बीच भाजपा संगठन तथा छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक में किन-किन मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

मुख्यमंत्री साय ने मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए साझा की।

दिल्ली दौरे के दौरान हुई मुलाकात

मुख्यमंत्री साय के दिल्ली प्रवास के दौरान यह मुलाकात हुई। नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *